UIDAI के साथ Google Maps फीचर

देश में करोड़ों आधार कार्ड धारकों के लिए UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने एक बड़ी सुविधा शुरू की है। अब लोग अपने नजदीकी वेरिफाइड आधार केंद्र को गूगल मैप्स के जरिए आसानी से खोज पाएंगे। इस कदम का उद्देश्य लोगों को फर्जी या गलत आधार केंद्रों से बचाना और उन्हें सटीक जानकारी देना है।
गूगल और UIDAI की साझेदारी का मकसद
UIDAI ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से इस नई साझेदारी की घोषणा की। अब कोई भी नागरिक अपने आधार कार्ड संबंधी सेवाओं के लिए सही केंद्र खोजने में मदद होगा।
गूगल मैप्स पर आधार केंद्र का लोकेशन सटीक दिखेगा।
लोग बिना भ्रम के अपने नजदीकी वेरिफाइड केंद्र पर पहुंच सकेंगे।
फर्जी आधार केंद्रों से बचाव होगा।
इस नई सुविधा के बाद UIDAI ऐप में जल्द ही लोकेशन सर्च फीचर भी आएगा। यह फीचर लोगों को उनके आसपास के वेरिफाइड आधार केंद्र को तुरंत खोजने और उनकी दूरी जानने में मदद करेगा।

 आधार कार्ड सेवाओं में बदलाव (Aadhar card new update)
UIDAI और गूगल की साझेदारी के चलते अब नागरिकों के लिए आधार कार्ड संबंधी सेवाएं और भी आसान हो जाएंगी। चाहे नया आधार बनवाना हो, Aadhar card अपडेट करना हो या आधार सत्यापन की जरूरत हो, सभी काम अब सही और भरोसेमंद केंद्र पर किए जा सकेंगे।
आसान लोकेशन सर्च
CSC वेरिफाइड आधार केंद्र की जानकारी
समय और यात्रा की बचत
मेरी राय 
यह कदम UIDAI और Google दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। आधार कार्ड धारकों के लिए यह सुविधा सरल, भरोसेमंद और टाइम-सेविंग साबित होगी। अब आधार सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकना या गलत केंद्रों पर जाना इतिहास बन गया है।
إرسال تعليق (0)
أحدث أقدم